26 मार्च 2024 - 15:04
आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मिलने पहुंचे इस्माईल हनिया और हमास प्रतिनिधि दल

हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख और उनके प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह तेहरान की यात्रा की जहाँ ईरानी विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया।

फ़िलिस्तीनी इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन (हमास) के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख इस्माइल हानियह और उनके प्रतिनिधिमंडल ने इस्लामी क्रांति के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह ख़ामेनेई से मुलाकात की और फिलिस्तीन मुद्दे समेत इस्लामी जगत के अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

हमास के राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख और उनके प्रतिनिधिमंडल ने आज सुबह तेहरान की यात्रा की जहाँ ईरानी विदेश मंत्री ने उनका स्वागत किया।

इस्माइल हनियह ने तेहरान की अपनी यात्रा के दौरान इस्लामी गणतंत्र ईरान के विदेश मामलों के मंत्री हुसैन अमीराब्दुल्लाहियन से मुलाकात करते हुए अहम् मुद्दों पर विचार विमर्श किया।